लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश: आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत तक, सप्तधारा का रोडमैप और युवाओं के लिए बड़े ऐलान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे की थीम में सजा लाल किला। Source: DD News Live नई दिल्ली 15अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा देने वाला विस्तृत रोडमैप सामने रखा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत, ऊर्जा सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, न्यूक्लियर एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, तकनीक, रक्षा, ग्रीन इकोनॉमी, युवाओं, महिलाओं, खेल और सामाजिक सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों पर विस्तार से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रहकर नहीं, बल्कि अपनी क्षमताओं और संसाधनों के बल पर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई वस्तु सस्ती, जल्दी या आसानी से उपलब्ध हो सकती है, लेकिन केवल आयात करने से देश की क्षमता तैयार नहीं होती। इसलिए भारत को अपनी क्षमताओं को लगातार मजबूत करना होगा और अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा स्वयं करनी होगी। सेमीकंडक्टर से लेकर न्यूक्लियर एनर्जी तक आत्मनिर्भरता पर जोर प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर को आधुनिक डिजिटल दुनिय...