नवरात्रि में संसद का विशेष सत्र! महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार की नजर
नई दिल्ली स्थित नया संसद भवन। फोटो: PIB नई दिल्ली | 12 सितंबर 2026 संसद के विशेष सत्र को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार नवरात्रि के दौरान संसद का विशेष सत्र बुलाने पर फैसला कर सकती है। इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से विशेष सत्र बुलाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल यह मामला सरकार के संभावित फैसले से जुड़ा हुआ है। दरअसल, संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद भी उसका औपचारिक सत्रावसान नहीं किया गया है। इसी वजह से यह चर्चा शुरू हुई कि सरकार जरूरत पड़ने पर संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार BRICS शिखर सम्मेलन के बाद इस मामले पर फैसला कर सकती है। सरकार के सामने यह विकल्प है कि विशेष सत्र बुलाया जाए या फिर मानसून सत्र का सत्रावसान कर दिया जाए। महिला आरक्षण और परिसीमन पर हो सकती है चर्चा अगर सरकार विशेष सत्र बुलाने का फैसला करती है तो इसमें महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दे अहम हो सकते हैं। महिला आरक्षण...